Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: गाडरवारा में गन्ना किसानों की बैठक कल,1दिसंबर 2024, दिन रविवार को स्थान कृषि उपज मंडी में होगी 

Aditi News Team

Sat, Nov 30, 2024
गाडरवारा में गन्ना किसानों की बैठक कल,1दिसंबर 2024, दिन रविवार को स्थान कृषि उपज मंडी में होगी  गाडरवारा।गन्ना उत्पादक किसान संघ जिला नरसिंहपुर से जगदीश पटेल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मध्य प्रदेश में सर्वाधिक गन्ने का उत्पादन लगभग 65प्रतिशत से अधिक केवल नरसिंहपुर जिले में होता है यहां स्थित शुगर मिलें अधिकतम सर्व सुविधायुक्त है, बिजली उत्पादन, इथेनॉल से लेकर अन्य उत्पाद भी निर्माण कर रही हैं, मिल मालिकों द्वारा अधिक उत्पादन देने वाली गन्ने की प्रजातियों को नोटिस जारी कर यह उल्लेखित करते हुए बंद करवा दिया कि इस सीजन के बाद अगले सीजन यह प्रजाति नहीं ली जावेगी और कम उत्पादन क्षमता वाली अधिक सुगर रिकवरी वाली किस्में लगवा रही हैं और जिले में अन्य जिले ही नहीं अन्य प्रदेशों से अधिक रिकवरी होने के बाद भी किसानों को कम रेट देकर शोषण कर रही है। जिले के समस्त गन्ना उत्पादक किसान भाइयों से अपील है जिले की प्रत्येक शुगर मिल से किसान भाई बैठक में किसानों को मिलो की व्यव्स्था एवं रेट को लेकर अपने सुझाव के साथ हिस्सेदारी करेंगे और संघर्ष कर एकजुटता से अपना हक हासिल करेंगे।  

Tags :

जरूरी खबरें