Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 

Aditi News Team

Mon, Jun 24, 2024
प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित  गाडरवारा। गत रविवार को श्री आचार्य महल निरंजन वार्ड में विश्वनाथ सिंह पटेल विधायक तेंदूखेड़ा के मुख्य आतिथ्य , शिवाकांत मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा के विशिष्ट आतिथ्य , भुवनलाल धानक की अध्यक्षता एवं नपा सभापति आनंद दुबे, सुरेन्द्र गुर्जर , सतीश कौरव के आतिथ्य में धानक समाज जनकल्याण आयोजन समिति जिला नरसिंहपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिले में निवास रत 118 ग्रामों से आये कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, खेल कूद एवं शासकीय सेवा में चयनित समाज की 126 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें 64 छात्र 10वीं,57 छात्र 12 वीं , 4 छात्र स्नातक,एक छात्र एमबीए को मंचासीन अतिथियो द्वारा शील्ड प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को चोखेलाल बिलझारिया द्वारा नगद राशि से पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में विधायक श्री पटैल ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनके मनोबल में वृद्धि होती है एवं दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने धानक समाज के भवन निर्माण हेतु सहयोग का आश्वासन दिया। नपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि धानक समाज के ये आयोजन अनुकरणीय पहल है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर विशेष फोकस देने की बात पर जोर दिया। कार्यक्रम को धनराज सिंह धानक, राजकुमार धानक ,शिव प्रसाद धानक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भुवन लाल धानक,रामेश्वर धानक ,अमर सिंह , धनराज सिंह धानक,राजकुमार ,देवेंद्र विलोठिया ,हेमराज सिसोदिया, जग्गू धानक ,गिरीश धानक ,आनंद मलैया सहित अनेक सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें