Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

: पेयजल की समस्या को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Tue, May 14, 2024
पेयजल की समस्या को लेकर एसडीएम ने की समीक्षा बैठक KamarRana देवरी रायसेन---भीषण गर्मी को देखते हुए होते हुए बरेली एसडीएम श्री संतोष कुमार मुद्गल ने उदयपुरा में तहसील के सभागार में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पेयजल समस्या के निदान को लेकर समीक्षा बैठक की। एसडीएम श्री मुद्गल ने कहा कि तहसील उदयपुरा और तहसील देवरी के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों में पानी की उपलब्धता करने को लेकर पीएचई विभाग एलएनटी एवं नल जल योजना के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द काम पूरा कर क्षेत्र में पानी मुहैया कराया जाए । श्री मुद्गल ने खराब पड़े कुऔ की मरम्मत करवाने, बिगड़े हुए नलों को सुधारने और भरपूर पानी देने के निर्देश दिए। वही जनपद पंचायत सीईओ अशोक कुमार उईके ने भी सभी ग्राम पंचायत को निर्देश दिए की गर्मियों को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतो में पानी समस्या के निदान को लेकर कदम उठाएं। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें