Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण

Aditi News Team

Sat, Jul 6, 2024
एक पेड़ मां के नाम शहीद प्रकाश स्टेडियम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने 700 पौधों का किया रोहण KamarRana देवरीरायसेन----नगर के शहीद प्रकाश स्टेडियम में, मैं एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान के अंतर्गत, पौधारोपण किया गया। इस अभियान में नगर परिषद पुलिस विभाग राजस्व विभाग, वन विभाग के साथ-साथ नगर के जनप्रतिनिधि विद्यार्थी एवं कर्मचारीेयो ने मिलजुल कर नगर के शहीद प्रकाश स्टेडियम कीबाउंड बालके अंदर 700 पेड़ों का पौधा रोपण किया। नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघु ने बताया कि इस बार नगर परिषद लगभग 15000 पौधों का रोपण करेगी। सीएमओ जगदीश शर्मा ने बताया कि नगर की कई जगहों पर जमीन तैयार की जा रही है उस जमीन पर फलदार और छायादार वृक्ष लगाए जाएंगे जो 3 साल में फल देंगे। उन्होंने बताया कि नीम ,गुलमोहर ,करंज अर्जुन, पीपल के पेड़ लगाए गए हैं । इस मौके पर तहसीलदार दिनेशकुमार बरगले, महिला बालविकास अधिकारी खुशबू अग्रवाल ,थाना प्रभारी हरिओम अस्तया, प्रिंसिपल राजेश बाथम, इंजीनियर कपिल मीणा, पटवारी पुष्पेंद्र शर्मा ,यशपाल राजपूत, परसोत्तम परोपकारी, सैयदखालिद, पार्षद लईक, पार्षद लखन पार्षद टीका राम के सथ-साथ सभीविभागों के कर्मचारी एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें