Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

: साहू समाज युवा संगठन,महिला मंडल श्री देव गणेश समिति ने कदम संस्था के साथ मिलकर किया,१००९ वी कर्मा जयंती पर वृक्षारोपण

Aditi News Team

Sun, Mar 30, 2025
साहू समाज युवा संगठन,महिला मंडल श्री देव गणेश समिति ने कदम संस्था के साथ मिलकर किया।१००९ वी कर्मा जयंती पर वृक्षारोपण। गाडरवारा। आज हिंदू नव वर्ष,नवरात्रि के शुभ अवसर पर साहू समाज युवा संगठन,महिला मंडल देव गणेश समिति ने कदम संस्था के साथ मिलकर पलोटन गंज स्थित गार्डन में १००९ वी जयंती पर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कदम समय पर प्रातः 10:00 बजे,पौधा रोपित किया गया। इस कार्यक्रम में साहू समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं महिला मंडल,युवा संगठन के द्वारा संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा जी के जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मंत्र उच्चारण के साथ महामृत्युंजय मंत्र के पौधारोपण किया गया। आज जिनके भी जन्मदिन थे,सभी का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया गया। कदम संस्था प्रमुख श्री अजय खत्री द्वारा संत कर्मा जी की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी गई। इसी क्रम में साहू समाज की वरिष्ठ महिला एवं सांसद प्रतिनिधि श्रीमती सुषमा साहू द्वारा मां कर्मा जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।श्रीमती पुष्पा/महेंद्र जी साहू द्वारा सभी को शुभकामनाएं दी गई! युवा संगठन से श्री नीलेश साहू द्वारा कर्मा जी के जीवन का वर्णन भगवान श्री कृष्ण को खिचड़ी खिलाकर बताया गया।श्री साहू ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी मां कर्मा जी के यहां खिचड़ी खाने आया करते थे। इसी कार्यक्रम के दौरान श्री राकेश कटल जी की पुत्री जो कि अभी हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची थी। श्री अमिताभ बच्चन जी के साथ उनका सम्मान किया गया था। कु. प्रियांशी पिता राकेश कटल(साहू)का सम्मान,साहू समाज ने गुड़िया को मोतियों की माला एवं पुष्प कुछ भेंट कर,मुंह मीठा करा कर किया।इस कार्यक्रम में कदम संस्था प्रमुख श्री अजय खत्री,अरविंद अग्रवाल,सुरेंद्र पटेल,सुनील श्रीवास्तव,जगमोहन जी,आनंद राजपूत,कंछेदीधानक,बसंत डागा,रामगोपाल अग्रवाल,अशोक राजपूत,नारायणसोनी,नीलेश साहू,सतीश साहू,मनोहर साहू,राकेश कटल,मुरारी साहू,सुरेंद्र साहू,राकेश साहू,संजय साहू(माधुरी शोरूम)साकेत साहू,मानिक साहू,संजय साहू(उड़नी वाले)साहू महिला मंडल से श्रीमती सुषमा साहू,पुष्पा साहू,रितु साहू,अंजना साहू,प्रिया साहू,मीना साहू,रीना साहू,वंदना साहू,गाडरवारा नगर की वरिष्ठ डॉ.श्रीमती स्वाति कुरचनिया जी,मंजू खत्री जी एवं कदम संस्था व साहू संगठन,रोटरी क्लब,के सदस्य उपस्थित रहे!कार्यक्रम के दौरान श्री मुरारी रीना साहू जी द्वारा आइसक्रीम से सभी का स्वागत किया गया। उपरोक्त जानकारी नीलेश जी साहू द्वारा दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें