Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: गाडरवारा, संविधान दिवस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय गाडरवारा में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह

Aditi News Team

Wed, Dec 4, 2024
गाडरवारा,संविधान दिवस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय गाडरवारा में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देशन में आज दिनांक 04/12/2024 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में संविधान दिवस पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय गाडरवारा में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया । संपूर्ण जिले में अनुविभाग स्तर पर छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर मृगाखी डेका के द्वारा "मेरा देश मेरा गर्व" एवं "कर्म ही पूजा" विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों हेतु नगद ईनाम एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए । कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के द्वारा कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक शाला से कुमारी श्री दुबे को प्रथम पुरस्कार 1,500 रुपए,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसीपार से कुमारी पूनम यादव को द्वितीय पुरस्कार 1,000 रुपए एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा से कुमारी सुहाना मरावी को तृतीय पुरस्कार 500 रुपए प्रदान किया गया । साथ ही जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे "हम होंगे कामयाब अभियान" एवं "नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान" के तहत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गाडरवारा रत्नेश मिश्रा,थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट,उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, प्राचार्य सुशील कुमार शर्मा, समाज सेवक मुकेश बसेड़िया, गायत्री परिवार से मूलचंद पटेल ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं को जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन एवं मादक पदार्थों,शराब, सिगरेट, बीड़ी एवं तंबाकू से होने वाले नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गई ।

Tags :

जरूरी खबरें