Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

: पानी के टैंक में गिरने से ढाई साल के बच्ची की मौत टैंक खुला होने से हुआ हादसा

Aditi News Team

Tue, May 28, 2024
जितेन्द दुबे शाहनगर पन्ना पानी के टैंक में गिरने से ढाई साल के बच्ची की मौत टैंक खुला होने से हुआ हादसा शाहनगर नि .प्र. शाहनगर मुख्यालय के ममतानगर मुहल्ले में खेलते खेलते एक ढाई वर्ष की बच्ची अपने घर के बाहर बने पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। थाना शाहनगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार की है शाहनगर थाना से कुछ ही दुरी पर ममतानगर मोहल्ले मे निवासी जवाहर सिह जो शाहनगर अनुविभागीय कार्यालय मे पदस्त हैं । जिनकी नातिन शिखा सिंह पिता इंन्द्राज सिंह उम्र ढाई वर्ष सुबह घर के बाहर खेल रही थी । इतने में वो खेलते-खेलते पता नहीं चला कि कब पानी से भरे टैंक के पास पहुंच गयी कुछ ही देर बाद जब शिखा की मां ने सोचा की बेटी बाहर ही खेल रही होगी अवाज लगाई के पश्चात नहीं पाये जाने पर घबराई और आस पङोस मे खोज - बीन में परिजनों एवं पङोसियों सहित जुट गये तभी घर के बाहर बने खुले पानी के टैंक में बच्ची को देखा तो म्रत बेटी शिखा की लाश उतरा रही थी । मौके पर टैंक से निकालकर नगर के अस्पताल में लेकर गए। जहां जांच उपरांत बाद डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। विवेचक एस ने भैयामन सिंह ने बताया के इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए बच्चे के पिता के बयान पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों का सौंप दिया है। उनके कई शोकाकुल परिजन रो-रोकर बदहवास हो गए।

Tags :

जरूरी खबरें