Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: नरसिंहपुर,पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सोनी ने 13 दिव्यांग हितग्राहियों को प्रदान की ई- ट्राईसाईकिल

Aditi News Team

Wed, Dec 4, 2024
पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सोनी ने 13 दिव्यांग हितग्राहियों को प्रदान की ई- ट्राईसाईकिल नरसिंहपुर ।पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी ने वर्ष 2023- 24 सांसद निधि से दिव्यांग हितग्राहियों को ई ट्राईसाईकिल प्रदान की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्‍यक्ष नरसिंहपुर श्री नीरज दुबे, श्री कमल जैन, श्री विनीत नेमा, सीएमएचओ डॉ. आशीष प्रकाश सिह, अन्य जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग का अमला और हितग्राही मौजूद थे।   ई- ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम आईपीपी 6 जिला चिकित्सालय परिसर नरसिंहपुर में किया गया। हितग्राहियों को ई- ट्राइसिकल चलाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। उक्त ई- ट्रा‍इसिकल के साथ चार्जर, हेलमेट, ताला दिया गया है, जिसमें उक्त सामग्री आसानी से रखी जा सकती है। यह ई- ट्रायसिकल की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 80 किमी चलाई जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत सोनी ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें