Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: गाडरवारा,साहू समाज युवा संगठन द्वारा श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर खिचड़ी वितरण किया गया!

Aditi News Team

Wed, Apr 24, 2024
साहू समाज युवा संगठन द्वारा श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर खिचड़ी वितरण किया गया! गाडरवारा! हनुमान जन्मोत्सव पर साहू समाज युवा संगठन द्वारा पुरानी सब्जी मंडी रोड शुक्रवार बाजार (बजरिया)के बाहर साहू समाज की आराध्य मां कर्मा जी की झांकी लगाई गई! एवं विधि विधान से माता कर्मा जी की आरती कर उनका प्रसाद खिचड़ी का भोग लगाकर सभी नगर वासियों को बांटा गया!एवं हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस का स्वागत किया गया! सभी व्यक्तियों को खिचड़ी एवं पानी दिया गया !कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा जी के मूर्ति पर माल्या अर्पण कर,दीप प्रज्वलन के साथ की गई!तत्पश्चात मां कर्मा जी को भोग लगाकर सामाजिक वरिष्टों द्वारा सभी को तिलक लगाया गया व कार्यक्रम की शुरुआत की गई! कार्यक्रम में सर्वप्रथम मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा एवं परिवहन मंत्री आदरणीय श्री राव उदय प्रताप जी ने मां कर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यअर्पण किया! आदरणीय शिक्षा मंत्री के पुत्र श्री अनुज प्रताप जी ने मां कर्मा जी की आरती की एवं साहू समाज के सभी सदस्यों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाइयां दी! कार्यक्रम में आदरणीय मंत्री के साथ उपस्थित सभी सदस्यों ने मां कर्मा जी की पूजन किया! सामाजिक सदस्यों एवं नगर वासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी! जिनमें प्रमुख मिनेंद्र  डागा, अनूप  जैन नगर पालिका के अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा व साहू महिला मंडल की महिलाएं,साहू समाज,युवा संगठन गाडरवारा के समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे! कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा संगठन के अनुरोध पर समस्त सामाजिक बंधुओ ने अपने हाथों से पांच-पांच दोना खिचड़ी का वितरण एवं महिला मंडल ने भी पांच-पांच दोना खिचड़ी का वितरण किया!कार्यक्रम की जानकारी संगठन मीडिया प्रभारी  नीलेश साहू द्वारा दी गई!

Tags :

जरूरी खबरें