Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सेवा कार्यों के लिए 20 लाख रु की घोषणा की,नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व,

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

: इनरव्हील क्लब व्दारा गौशाला में औषधि भेंट की

Aditi News Team

Sat, May 3, 2025
इनरव्हील क्लब व्दारा गौशाला में औषधि भेंट की गाडरवारा । स्थानीय इनरव्हील क्लब आफ पिंक पेटल्स के तत्वावधान में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मीना क्षी शर्मा और अंकिता जैन अध्यक्ष गाडरवारा की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया , तदुपरांत युवराज जैन , पाखी जैन, व कृतिका जैन ने वाध्य यंत्रों के साथ गणेश वंदना की गई । बैठक में उपस्थित सदस्याओ ने संगठन की गतिविधियों का लेखा जोखा रखते हुए आगामी समय मे नगर में विभिन्न मानवीय मूल्यों से जुडी, सांस्कृतिक, प्रतिभा प्रोत्साहन आदि के कार्यक्रमों को समय समय पर किये जाने की योजना बनाई ।बैठक में रिमझिम जैन सचिव, सुरभि जैन कोषाध्यक्ष, स्वाति जैन मुख्य रूप से उपस्थित हो कर बैठक को सफल बनाया ,संचालन स्वाति डागा, वंदना राठी ने किया । कार्यक्रम के व्दितीय चरण में जिला अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, जिला इएसो दीपाली कचौलिया ने दयोदया गौशाला में जाकर गौ माता की सेवा के लिए समर्पित भाव से औषधियाँ दान मे दी गई और इसी अवसर पर एक बिटिया को कन्यादान के निमित्त आवश्यक सामग्री व नगदी राशि भेंट की नगर में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है ।

Tags :

जरूरी खबरें