Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: गाडरवारा,नपा राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आधिकारिक कर्मचारियों को दिए निर्देश

Aditi News Team

Sat, Jun 15, 2024
नपा राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आधिकारिक कर्मचारियों को दिए निर्देश गाडरवारा। नगर पालिका के सभागृह में पार्षद सभापति चंचल कोरी नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख राजस्व प्रभारी राजीव लोचन कटारे की उपस्थिति में नगर विकास की व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में राजस्व विभाग के सभापति चंचल कोरी की उपस्थिति में राजस्व विभाग की अति महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई,जिसमें शहर का विकास और आने वाली बरसात में निचली बस्तियों में जल भराव होने की व्यवस्थाओं पर आवश्यक बिन्दुओ पर चर्चा हुई। जिसमें समस्त विभागों से जुड़े नगरपालिका अधिकारी कर्मचारियों को समस्त प्रकार के बकाया बसूली के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। अब आगामी समय मे कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी, जिसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे। राजस्व सभापति ने कहा कि शहर के विकास हेतु हर नागरिक व नपा कर्मियों का योगदान सही समय पर मिलना आवश्यक है। बैठक में मौजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख के साथ सभापति चंचल कोरी ने शहर के प्रत्येक वार्ड के समस्त नागरिको से अपील करते हुए मांग कि है की समय पर सम्पत्ति कर व दुकान किराया व अन्य नपा व्यय का भुगतान कर नगर विकास में सहभागी बने व प्रत्येक नपा कर्मी पूरी ईमानदारी से कार्य कर बकाया बसूली करे। बैठक के दौरान सभापति चंचल कोरी ने शहरवासियों से अपील करते हुऐ कहा कि बरसात के दौरान अपने घरों और निकट स्थानों मैं पानी का भराव न होने दे। लोग अपने अपने घरों की छतों और आसपास के स्थानों को साफ स्वच्छ बनाए रखें जिससे लोगों को बीमारी का शिकार न होना पड़े। उक्त अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख राजस्व प्रभारी राजीव लोचन कटारे योगेंद्र ढिमोले एवं राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें