Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

: गाडरवारा,956 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण.

Aditi News Team

Sun, Apr 28, 2024
956 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण. गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 956 वें सप्ताह* का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय गाडरवारा प्रांगण  में संपन्न हुआ जिसमें बिटिया नितारा रूंगटा, बिटिया कृति जैन, बिटिया खुशी जैन ,चिरंजीव शौर्य साहू ,चिरंजीव सौरभ दीक्षित के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमति पुष्पा नारायण सोनी की शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । कदम संस्था से जुड़े भोपाल से पधारे राजेश जी गर्ग श्रीमति चंचल  गर्ग चंद्रमोहन  द्विवेदी एवं श्रीमति द्विवेदी ने कार्यक्रम में शिरकत की व संस्था के कार्य की सराहना की साथ ही जयमोहन शर्मा ,अजय खत्री ,सुरेन्द्र पटैल,जुझार सिह और अन्य लोग शामिल हुये  । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।

Tags :

जरूरी खबरें