Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: गाडरवारा पुलिस एक महीना बीत जाने के बाद भी चोरों को नहीं पकड़ पाई, पत्रकार राजेंद्र मेहरा

Aditi News Team

Thu, Feb 20, 2025
गाडरवारा पुलिस एक महीना बीत जाने के बाद भी चोरों को नहीं पकड़ पाई, पत्रकार राजेंद्र मेहरा  गाडरवारा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम उकासघाट सीरेगांव का है 23/01/25 को करीबन 10 बजे के लगभग हेमंत राजपूत निवासी करपगांव की उकासघाट गलगला चौक किराना दुकान पर खड़ी डिस्कवर मोटर साइकिल चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट गाडरवारा थाने में दर्ज है आवेदक द्वारा शक के आधार पर पुलिस को नाम बताएं पुलिस द्वारा उक्त लोगों पर दवाव बनाया दूसरे दिन गाडी को ग्राम के पास रोड किनारे छोड़ दिया गया पुलिस को उक्त घटना के विषय में पूरी जानकारी होने के बावजूद आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई है जिसे कहीं ना कहीं पुलिस पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है । इतना ही नहीं जो गाड़ी चोरी गई थी वह एक महीने से थाने में खड़ी हुई है परंतु पुलिस की धीमी कार्रवाई के चलते आरोपी आज तक गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं इसलिए वह गाड़ी प्रार्थी ने सुपरतनामा में अभी तक नहीं लीं है जिससे प्रार्थी पिछले एक माह से पैदल घूम रहा है ऐसा नहीं है कि उनके बारे में पुलिस को कोई जानकारी ना हो परंतु जानबूझकर उक्त आरोपियों पर कार्रवाई न करना पुलिस की मिलीभगत को उजागर करता है l अगर पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कड़ाई से पूछताछ करे तो कई गाड़ियों की चोरी संबंधी घटनाओ का पर्दाफाश होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें