Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

: गाड़रवारा,"एक पेड़ मां जगत जननी के नाम" की अद्भुत प्रस्तुति। समिति का पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुकरणीय संदेश।

Aditi News Team

Fri, Oct 11, 2024
"एक पेड़ मां जगत जननी के नाम" की अद्भुत प्रस्तुति। समिति का पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुकरणीय संदेश। केबिनेट मंत्री ने भी कि साईं श्रद्धा सेवा समिति की सराहना। गाड़रवारा। समाजसेवी संगठन साईं श्रद्धा सेवा समिति की आध्यात्मिक इकाई नव शक्ति दुर्गा उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व जनजागृति के लिए कुछ न कुछ विशेष झांकी प्रदर्शित करती आ रही है इस वर्ष समिति द्वारा पर्यावरण को समर्पित कर सामाजिक संदेश का बहुत ही अनुकरणीय उदाहरण पेश किए है। जिसमे समिति द्वारा एक पेड़ मां जगत जननी के नाम की थीम पर पोधेरोपण करती हुई मां दुर्गा की अद्भुत झांकी रखी गई है। साथ ही मां दुर्गा पौधे लगा रही है और पुत्र कार्तिक एवम् गणेश पानी देते हुए नजर आ रहे है। साथ भगवान शंकर उन्हे आशीर्वाद प्रदान कर रहे है। नवशक्ति दुर्गा उत्सव समिति की इस झांकी की नगर में सराहना हो रही है। शिक्षा और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मां के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आयोजित थीम की जमकर प्रशंसा की। वहीं समिति द्वारा साईं चुनरी और स्मृति चिन्ह भेंटकर मंत्री जी का अभिनंदन किया। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा एवम थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने दुर्गा उत्सव समिति की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा की समिति द्वारा पर्यावरण के प्रति जो संदेश दिया वह बहुत ही गहरा संदेश है। हमे इसके महत्व को समझते हुए एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाना चाहिए। इस पूरे आयोजन में समिति संस्थापक आशीष राय,अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,महेंद्र साहू,बबलू कहार,अमित श्रीवास,ललित सावनेर,चंदन कुर्मी,तुलसी रजक,देवेंद्र कुर्मी,अमित कोरी,निलेश वर्मा,देवेंद्र चौहान,नीलेश कुर्मी,मोहित सोनी,राज कहार, नीतेश कुर्मी,विवेक लोधी,सूर्या चौहान,अंशुल कुशवाह,मोहित वर्मा,राज सहित इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

जरूरी खबरें