Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

: शाहनगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार,सङकों पर मवेशियों का ङेरा: कलेक्टर का आदेश बेअसर, चेतावनी के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार

Aditi News Team

Mon, Jul 22, 2024
जितेंद्र दुबे, शाहनगर सङकों पर मवेशियों का ङेरा: कलेक्टर का आदेश बेअसर, चेतावनी के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार शाहनगर नि.प्र । अवारा मवेशियों से इन दिनों शाहनगर मुख्यालय सहित मलघन बोरी बिसानी सुगरहा खमतरा सहित समस्त पंचायते सहित कटनी पन्ना रोङ शाहनगर बोरी रैपुरा रोङ प्रभावित है । शासनगर मुख्यालय से सटे पुरैना मोङ से पवई रोङ टिकरिया तक एक सप्ताह के बीच मे 4लोगों की दर्दनाक सङक हादसे मे हो चुकी हैं अकाल मौत की रोकथाम के लिये सागर कमिश्नर एवं पन्ना कलैक्टर ने आदेश जारी किये थे।की पंचायतों मे अवारा मवेशी रोङ पर न देखे जायें पर आदेश पंचायतों में बेअसर देखे जा रहे है । ये था आदेश पन्ना कलैक्टर सुरेश कुमार ने आदेश जारी किया था की पन्ना जिले की सभी जनपदों नगरपालिका नगर परिषद सहित निकाय के अधिकारियों को आदेश दिया था की किसी भी स्थिती में अवारा मवेशियों को रैश्क्युकर गौशाला मे सुरक्षित रखा जाये यदि सङकों पर अवारा मवेशी घुमते पाये गये तो संबंधित अधिकारी -कर्मचारीयों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी । यहां सबसे ज्यादा मवेशी शाहनगर मुख्यालय के शिवनगर रोङ बस स्टेन्ङ थाना मार्केट चौराहा , बोरी रोङ,देवरी रोङ, पेट्रौल पम्प ,कचौरी मोङ आदि स्थानों मे सबसे ज्यादा मवेशी विचरण करते देखे जा सकते है। बिसानी गांव:- मे बस स्टेन्ङ, पुराना बस स्टेन्ङ,देवरा तिर्गङा,सत्धारारोङ, हायर सेकेन्ङरी स्कुल के सामने , टिकरिया गांव:- टिकरिया बस स्टेन्ङ , टिकरिया से झांझर रोङ शिकार पुरा मेन रोङ इनका कहना है। रोहित मालवीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद शाहनगर । सभी पंचायतों के निर्देश जारी किये जा चुके ।है वर्तमान मे कुछ पंचायतों मे आदेश का असर हो रहा है । जहां आदेश का असर नही होगा या मे खुद फील्ड मे पंचायतों का दौरा कर रहा हू रोङ मे पाये गये अवारा मवेशी अगर विचरण करते देखे गये तो निश्चित तौर पर सचीव एवं सरपंच सहित संबंधित अधिकारी को नोटिस भैजे जायेंगे । सावन का पहला सोमवार: शिवालयों में भक्तों की लगी लाइन, गूंजे जयकारे शाहनगर नि.प्र. सावन के पहले सोमवार 22जुलाई को दर्शनों के लिए सुबह से भक्तों की कतारें लग गईं। नगर के शिवालयों में सुबह पट खुलते ही जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। जिसमे महिलाओं नवयुवतियों सहित युवा वर्ग ने बढचढ कर पुजा अर्चना की । यहां हुआ विधी विधान से पुजन :-नगर के सोनी मुहल्ले में शिव शंकर भोले नाथ का अभिषेक विधि विधान सेकर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कराया गया और प्रसाद वितरण कराया गया। सी .एच. ओ ने दी छात्र -छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारीयां शाहनगर नि.प्र. ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था का ढांचा मजबूत करने के लिए पन्ना सी .एम. ओ. के निर्देशन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर बी. एम .ओ. सर्वेश लोधी के मार्गदर्शन में बिसानी उप स्वास्थ्य केन्द्र मे पदस्त सी .एच.ओ (उप . स्वास्थ्य.केन्द्र अधिकारी) ने शाहनगर विकासखन्ङ के शासकीय प्राथमिक शालाअमुआ पहुंचकर विद्यालय मे अध्ययनरत छात्र छात्राओ को अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजक रहने संबंधी जानकारी दी हॆ। सीएचओ निशी विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य सेवाओं में पहली कलास से लेकर पांचवी क्लास तक के अध्ययनरत छात्र छात्राओ को स्वास्थ्य के संबंध मे जानकारी देतः हुये बताया की अपनी दिनचर्या का विशेष ध्यान रखे बर्षा का दौर है बारिष में भीगें नही निमोनिया, मलेरिया,जैसी घातक बीमारियों से अपने आप को बचाये तत्पश्चात सभी बच्चों का आंख, कान-नाक-गला एवं मुख सेवाएं, सहित शारिरिक परिक्षण कराया गया .इस अवसर पर विद्यालय प्राधानअध्यापक उजय सिंह ठाकुर , ए .एन. एम. मीरा कोरी आशा कार्यकर्ता संगीता दहायत, मास्टर ट्रेनर श्रद्धा यादव सहित विद्यालय स्टाप मौजूद रहा । घरेलु विवाद के चलते महिला के साथ मारपीट  शाहनगर नि .प्र. थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत  बोरी चौकी  खम्हरिया की द्रोपती बाई  पटेल  ने अपने पिता नौनेलाल पटेल के साथ थाना शाहनगर पहुंचकर रिपोर्ट  दर्ज कराई  की 27जुन को सुबह 9 बजे की बात है मे घर मे झाङु लगा कर कचरा बाई मे फैंकने गयी थी ।की मेरी जेठानी गंगा बाई पटेल जेठ रामदास पटेल कचरा ङालने को ऐतराज करने लगे जब मेने ये बात अपने पति राजेश पटेल आ गया और कहने लगा की दूसरी की बाङी मे कचरा क्यों ङाल रही हो और मारपीट करने लगा साथ मे ज्येष्ठ और जेठानी भी मुझे अनावश्यक गाली गलौज करने लगे फिर मे अपने मायके रीठी चली गयी रिपोर्ट करती हु कार्यवाही की जाये । शाहनगर पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट के अधार पर पति राजेश पटेल पर मारपीट की धारा के तहत मामला दर्ज कर हिरासत मे लेने की बात कही है ।  

Tags :

जरूरी खबरें