Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: गाडरवारा अंतर्गत ग्राम आमगांव छोटा में जनचौपाल आयोजित कर आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया जाकर नशे से दूर रहने हेतु किया गया प्रेरित।

Aditi News Team

Tue, Nov 26, 2024
शराबखोरी की शिकायतों के निराकरण हेतु चलाया जा रहा नशा मुक्ति जनचेतना अभियान, पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना गाडरवारा अंतर्गत ग्राम आमगांव छोटा में जनचौपाल आयोजित कर आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया जाकर नशे से दूर रहने हेतु किया गया प्रेरित। जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में समाज को नशा मुक्त करने एवं शराबखोरी की शिकायतों के निराकरण हेतु नशा मुक्ति जनचेतना अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देशन में थाना गाडरवारा क्षेत्र के ग्राम आमगांव छोटा में जनचौपाल का आयोजन कर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों द्वारा आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गयी एवं नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में दी गयी जानकारी :- जनचौपाल कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका, एसडीओपी, गाडरवारा, श्री रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी गाडरवारा प्रियंका केवट द्वारा आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गयी एवं नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही पुलिस की इस मुहिम में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु अपील की गयी। नशा छोडने की ली गयी शपथ :-कार्यक्रम के दौरान नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों एवं नशे दूर रहने हेतु समाज को प्रेरित करने हेतु अपना सहयोग प्रदान कर हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों, समाजिक संगठन के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों के समक्ष शपथ ली गयी एवं उनके द्वारा अन्य व्यक्तियों को भी नशे से दूर रहने हेतु संदेश दिया गया। नुक्कड नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक :- कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी आश्रम के बालक-बालिकाओं के द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से आमजनों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। जीवन भर नशे का सेवन न करने वाले 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को किया गया सम्मानित :-कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा क्षेत्र के 80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजन जिन्होने अपने पूरे जीवनकाल में नशे का सेवन नही किया उन्हे सम्मानित किया गया जिनके द्वारा आमजनों का नशे से दूर रहने के संदेश दिया गया है। आयोजित कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति :-कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमती मृगाखी डेका, एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा, थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट, उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे, उप निरीक्षक वर्षा धाकड़, आमगांव सरपंच प्रशांत शर्मा, ब्रह्माकुमारी आश्रम से अंजना, समाज सेवक मुकेश बसेड़िया, गायत्री परिवार से मूलचंद पटेल की मुख्य रूप से उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें