Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: नरसिंहपुर,पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 05-15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिये ब्राइटर मांइड्स कोर्स का किया गया संचालन, पुलिस कंट्रोल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए बच्चे।

Aditi News Team

Mon, May 5, 2025
नरसिंहपुर,पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 05-15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिये ब्राइटर मांइड्स कोर्स का किया गया संचालन, पुलिस कंट्रोल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए बच्चे। पुलिस महानिदेशक, महोदय की दूरदर्शी और प्रेरणादायक पहल पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 05 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिये ब्राइटर मांइड्स कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देश पर आज दिनांक 04.05.2025 को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित ब्राइटर माइड्स ट्रेनर्स रक्षित निरीक्षक श्रीमति मनोरमा बघेल द्वारा बच्चों को वीडियो फिल्म दिखायी गयी एवं ब्राइटर मांइड्स कार्यक्रम संबंधित जानकारी प्रदान कर बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे बच्चों के मानसिक विकास, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, और सोचने-समझने की शक्ति को बढ़ाना है। यह सिद्ध हो चुका है कि ब्राइटर मांइड्स कार्यक्रम दिमाग को तेज बनाने, स्मरण शक्ति को बेहतर करने, और सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देने में अत्यंत सहायक है।

Tags :

जरूरी खबरें