Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा के शा.कन्या उच्च.मा.विद्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

: असहाय जनो को ठंड से बचाने कंबल रात्रि फेरा का शुभारंभ 

Aditi News Team

Tue, Dec 3, 2024
असहाय जनो को ठंड से बचाने कंबल रात्रि फेरा का शुभारंभ  गाडरवारा - नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने सर्दी के प्रारंभ होते ही रोज रात्रि में कंबल लेकर अपनी दोपहिया या चार पहिया वाहन में कंबल रखकर शहर के छीपा तिगड्डा,बसस्टेंड, रेलवे स्टेशन , आदि मुख्यमार्गों में घूमते हुये सर्दी में ठिठुरते हुये निराश्रित, असहाय ,या साधन विहीन लोगो को कंबल प्रदान कर उन्हें सर्दी में ठिठुरने से बचाने हेतु रात्रि फेरा प्रारंभ किया ,विगत अनेक वर्षों से बसेड़िया सर्दी के सीजन में ये मुहिम चलाते है,जिसकी सूचना वह सर्दी के प्रारंभ में ही सोशल मीडिया के माध्यम से अपील करते है कि यदि किसी को कोई असहाय सर्दी से ठिठुरता हुआ दिखाई दे तो तत्काल हमे सूचित करें ,जिससे शीघ्र राहत पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा । मुकेश बसेड़िया ने बताया कि आज से लगभग 8 वर्ष पहले एक न्यूज पेपर किसी शहर में निराश्रित वृद्ध की ठंड से मौत की खबर पढ़कर इस अभियान की शुरुआत की थी , जबसे सतत सर्द रात्रि में प्रतिदिन मध्य रात्रि के आसपास अपने वाहन से ये कंबलों का रात्रि फेरा करते है ,जिसमे अनेक बार सर्दी से ठिठुरते हुए लोगो को कभी पेपर, कभी पालीथीन या आग का सहारा लेते हुए , कभी साधन विहीन ठिठुरते देखा और इस मुहिम में अनेक असहाय वृद्धजनों की मध्य रात्रि में सर्दी से ठिठुरते हुए जान बचाई। जब हमारे संवाददाता ने उनसे इस संबंध में बात की तो बसेड़िया ने बताया कि किसी को कंबल देना बहुत आसान है पर भीषण सर्दी में रजाई में सोने के बाद उठकर जाना अत्यंत दुष्कर कार्य है ये सब मां विजयासन व श्री दादाजी धूनी वालो की असीम कृपा से होता है , अनेक बार फर्जी फोन आने पर भी परेशानी का कारण बनता है विगत आठ वर्षों में अनेक बार सर्दी से ठिठुरते हुये लोगो की जान बचाकर उनसे आशीर्वाद लिया ।

Tags :

जरूरी खबरें