Saturday 5th of September 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक दिवस पर विशेष - श्री मति निर्मला पाराशर (शिक्षिक) की कलम से

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जबलपुर संभागीय इकाई के तत्वावधान में

भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

: आईटीआई कुम्हड़ाखेड़ा गोटेगांव में हुआ "हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत की दिलाई शपथ

Aditi News Team

Wed, Dec 4, 2024
आईटीआई कुम्हड़ाखेड़ा गोटेगांव में हुआ "हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत की दिलाई शपथ नरसिंहपुर।"हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास गोटेगांव द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान- आईटीआई कुम्हड़ाखेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न अधिनियम को विस्तार से बताया और बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई।   कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सुश्री रश्मि बोहरे ने घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, पॉक्सो एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या व घटते लिंग अनुपात के संबंध में पीसीपीएनटीडी एक्ट, सायबर सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098, महिला हेल्पलाईन नम्बर 181, सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 और डायल 100 के विषय में विस्तार से बताया गया।   घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम में शारीरिक, मानसिक, मौखिक, आर्थिक, लैंगिक, भावनात्मक दुर्व्यवहार से महिलाओं व उनके 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को संरक्षण प्रदान किया जाता है। इसके लिए प्रत्येक जिले में वन स्टॉप सेंटर भी बनाये गये हैं। इनके माध्यम से पीड़ित महिलाओं को परामर्श, चिकित्सा, कानून, आश्रय की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। विद्यार्थियों से इस अधिनियम पर संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर आईटीआई प्राचार्य, स्टॉफ और विभिन्न ट्रेड के विद्यार्थी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें