Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

: ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चे घायल, 5 की अकाल मृत्यु, ट्रैक्टर में बैठकर सभी बच्चे तालाब में जा रहे थे नहाने

Aditi News Team

Mon, May 6, 2024
ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चे घायल, 5 की अकाल मृत्यु, ट्रैक्टर में बैठकर सभी बच्चे तालाब में जा रहे थे नहाने थाना प्रभारी चरगवॉ उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया कि आज दिनॉक 6-5-2024 को प्रातः लगभग 11 बजे थाना चरगवॉ अंतर्गत ग्राम तिनेटा में टैक्टर पलटने की सूचना पर तत्काल हामराह स्टाफ को लेकर पहुंचा ग्राम तिनेटा देवरी निवासी धर्मेन्द्र ठाकुर (गौड) उम्र 18 वर्ष , देवेन्द्र बरकडे उम्र 15 वर्ष, राजवीर ठाकुर उम्र 13 वर्ष, अनूप बरकडे उम्र 12 वर्ष, लकी मरकाम उम्र 10 वर्ष, की टैक्टर पलटने एवं टैक्टर के नीचे दबने से मृत्यु हो चुकी थी। 2 बच्चे दलपत ठाकुर उम्र 12 वर्ष एवं विकास उइके उम्र 10 वर्ष के घायल थे जिन्हे तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कालेज भिजवाया गया। घटना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा, थाना प्रभारी बरगी श्री कमलेश चौरिया मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पीएम हेतु मेडिकल कालेज भिजवाते हुये 279, 337, 304ए भादवि का अपराध ंपजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि ग्राम तिनेटा देवरी निवासी सभी बच्चे उर्रम तालाब नहाने हेतु टैक्टर में बैठकर जा रहे थे, टैक्टर को धर्मेन्द्र ठाकुर चला रहा था, तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाने के कारण टैक्टर अनियंत्रित होकर टैक्टर प्रातः लगभग 11 बजे ग्राम तिनेटा में रोड किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया।

Tags :

जरूरी खबरें