Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: सतना,ग्रामीण क्षेत्रो के विकास के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित- राज्यमंत्री पटेल

Aditi News Team

Wed, Nov 10, 2021

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। क्षेत्र के विकास और विकास कार्यों के लिए किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। श्री पटेल बुधवार को रामनगर विकासखंड के भ्रमण के दौरान ग्राम गोरा में अनेक कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विजय पटेल, अशोक कुमार पटेल, रमाशंकर मिश्रा सावित्री सिंह, शिवेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र मिश्र एवं पंचायत विकास विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में हर ग्रामवासी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। खेती-किसानी के लिए बिजली और सिंचाई की सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सतना की धरती पर वर्ष 2023 तक बरगी नहर का पानी लाने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। पंचायत राज्यमंत्री श्री पटेल ने इस मौके पर ग्राम पंचायत गोरा में 29 लाख 78 हजार रुपए की लागत से नव-निर्मित गौशाला भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने 13.60 लाख रुपए लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं 5 लाख 98 हजार रूपये से बनने वाले कचरा प्रबंधन कार्य का भूमि पूजन भी किया।

Tags :

जरूरी खबरें