Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

: विदिशा मेडिकल कॉलेज मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Thu, Nov 4, 2021

इलाज के सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे
आवश्यक उपकरणों एवं स्टॉफ की पूर्ति शीघ्र की जाएगी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विदिशा मेडिकल कॉलेज मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। मेडिकल कॉलेज में सभी सुविधाएँ जुटाने के लिए हरसंभव प्रयास‍किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज विदिशा में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में एक माह में सीटी स्केन मशीन और दो माह के भीतर एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में कुल 132 फेकल्टी में से 73 पदस्थ है। शेष पदों की पदस्थापना का कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से संवाद भी किया। उन्होंने कॉलेज में कोविड इलाज के लिए किए गए प्रबंधों की भी जानकारी ली।

मेडिकल कॉलेज विदिशा के लिए बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेडिकल कॉलेज विदिशा के लिए एक बड़ी सौगात है। हमारा लक्ष्य सम्पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, जिससे ताकि इलाज के लिए मरीजों को जिले से बाहर रेफर न करना पड़े। उन्होंने कहा कि भव्य इमारत में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ नवीन स्वरूप में मिलेगी। अभी आपरेशन थियेटर संचालित होने लगे हैं, वे पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील हो, इसके लिए चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

पौध-रोपण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कॉलेज परिसर में बरगद (वटवृक्ष) का पौधा रोपा।

श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में सपत्नीक श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पहुँचकर पूजा-अर्चना भी की।

Tags :

जरूरी खबरें