Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन में श्री महाकाल मंदिर परिसर विस्तार योजना का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Nov 5, 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना (जो कि बड़ा रुद्रसागर में तैयार की जा रही है) का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने पैदल चलकर विभिन्न निर्माण कार्यों को देखा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास योजना के तहत बनाए जा रहे आधार स्तंभ, भित्ति चित्रों एवं  म्यूरल वाल का निरीक्षण किया। उन्होंने कमल तालाब को देखा और सप्त ऋषि मंडल, शिव आनंद तांडव स्तंभ, शिव स्तंभ, शिव मूर्तियाँ, त्रिपुरासुर वध आदि पॉइंट पर जाकर जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निरीक्षण स्थल पर मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि श्री महाकाल महाराज मंदिर परिसर विस्तार योजना कुल 730 सौ करोड़ रुपए की है, जिसमें से 368 करोड़ के निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी निर्माण कार्य महाशिवरात्रि के पहले पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं महाकाल से जुड़ी हुई कथाएँ, परंपराएँ, मान्यताएँ आदि का अंकन इस पूरे परिसर में इस तरह से किया जाएगा कि तीर्थ-यात्रियों को अलौकिक अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संग्रहालय से महाकालेश्वर मंदिर तक जाने वाले पाथ-वे पर 108 स्तंभ बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्तंभ पर धार्मिक परंपरा इतिहास से जुड़ी हुई कथाओं का अंकन होगा। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद श्री वी.डी. शर्मा और श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुर सिंह चौहान तथा अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें