Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: भोपाल, खेल से बढ़ता है आपसी सद्भाव - मंत्री भूपेंद्र सिंह

Aditi News Team

Sun, Oct 24, 2021

मंत्री श्री सिंह ने मैच आयोजन के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और पुलिस प्रशासन की टीम बनी विजेता

भोपाल। खेल से आपस में सद्भाव बढ़ता है। स्वास्थ्य ठीक रहता है और तनाव से मुक्ति मिलती है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह बात ओल्ड कैंपियन ग्राउंड में आयोजित प्रशासन और पत्रकारों के बीच क्रिकेट मैच के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कही। उन्होंने बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया।

मंत्री  श्री सिंह ने क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि इस तरह से खेल  होते रहना चाहिए। उन्होंने क्रिकेट मैच में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।                   

 क्रिकेट मैच में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम ने कलेक्टर इलेवन की टीम को 18 रन से हराया। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम ने प्रिंट मीडिया की टीम को 9 विकेट से हराया। इस दौरान कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, डीआईजी श्री इरशाद वली, नगर निगम आयुक्त श्री केबीएस चौधरी सहित अन्य अधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने रोमांचक पारी खेली।

Tags :

जरूरी खबरें