Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: भोपाल, अनेक संस्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए "मिलावट के विरूद्ध अभियान

Aditi News Team

Sat, Oct 23, 2021

कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किये गये। शुक्रवार को गांधीनगर भोपाल स्थित खाद्य प्रतिष्ठान राजेश किराना स्टोर से काजू, जय माँ स्वीट एंड रेस्टोरेंट से बेसन लड्डू एवं उपयोग किये जा रहे सोयाबीन तेल के नमूने लिये गये । इस प्रतिष्ठान पर गंदगी पाये जाने पर सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही विशाल मेगा मार्ट, एम.पी. नगर, जोन-1 का निरीक्षण कर सोन पपड़ी, काबुली चना खुला, चना दाल खुला, बेसन लड्डू तथा खजूर के नमूने लिये गये।
       दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के जाँच हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें