Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

: भोपाल,सहकारी समितियों के कर्मचारियों की वेतन सहित अन्य मांगों का निराकरण होगा

Aditi News Team

Sat, Nov 27, 2021

महासंघ के मांगपत्र पर सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने दिए निर्देश

भोपाल। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। मंत्री डॉ. भदौरिया ने शनिवार को मंत्रालय में प्रदेश के सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के प्रांत पदाधिकारियों के साथ संघ की मांगों पर चर्चा के बाद उक्त बात कही। 

कर्मचारी महासंघ  के पदाधिकारियों ने बैठक में  सहकारी समितियों के कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन भुगतान के साथ अन्य मांगों के निराकरण करने की बात कही। मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बैठक में मौजूद अपर मुख्य सचिव सहकारिता श्री अजीत केशरी, प्रमुख सचिव खाद्य एवम नागरिक आपूर्ति निगम श्री फैज़ अहमद किदवई, सहकारिता आयुक्त श्री नरेश कुमार पाल को  कर्मचारी महासंघ की माँगों का परीक्षण कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बी.एस. चौहान, संरक्षक ओ.पी. गोस्वामी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष लखन यादव, उपाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शफी खान उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें