Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

: भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर धन्यवाद दिया

Aditi News Team

Thu, Dec 9, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  से मुख्यमंत्री निवास पर भेंट कर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें प्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर धन्यवाद दिया। पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भौगोलिक विस्तार और तकनीक के कारण उत्पन्न कानून-व्यवस्था संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए पुलिस कमिश्नर प्रणाली आज से लागू की गई है। नई व्यवस्था से कानून-व्यवस्था तो सुदृढ़ होगी ही साथ ही समस्याओं का समाधान और अपराधियों पर शिकंजा कसने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने चर्चा के दौरान पुलिस कमिश्नर प्रणाली को बेहतर ढंग से लागू करने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया।

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा और एडीजी इंटेलिजेंस आदर्श कटियार भी इस दौरान उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें