Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

: भोपाल,मंत्री डॉ. मिश्रा एवं मंत्री सिलावट ने फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Aditi News Team

Fri, Dec 3, 2021

भोपाल।गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नेहरू स्टेडियम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिये चलाये जा रहे जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन सम्बन्धी अधिसूचना रबी 2021-22 मौसम के लिए जारी कर दी गई है। योजना के अन्तर्गत प्राकृतिक आपदाओं यथा सूखा सूखे की अवधि, बाढ़, ओला, भूस्खलन, तूफान, चक्रवात, जलभराव, आकाशीय बिजली गिरने से उत्पन्न आग एवं रोके न जा सकने वाले अन्य जोखिमों- रोगों/कृमियों से क्षति की स्थिति के कारण बीमित फसल में नुकसान होने से उपज में कमी होने पर योजना के प्रावधान एवं राज्य अधिसूचना के नियमानुसार मुआवजा राशि मिलेगी। सभी किसान भाइयों से अपील की गई कि रबी की फसलों का बीमा 31 सितम्बर के पूर्व हर हाल में कराएँ जिससे फसल बीमा योजना का लाभ मिल सके।

Tags :

जरूरी खबरें