Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने के लिए किये रथ रवाना

Aditi News Team

Thu, Dec 2, 2021

किसान भाई योजना का लाभ आसानी से ले सकेंगे – राज्यमंत्री श्री यादव

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य-मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने अशोकनगर कलेक्ट्रेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तीन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य-मंत्री श्री यादव ने बताया कि सभी रथ जिले में घूम कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी किसान भाईयों को देंगे।

राज्य-मंत्री श्री यादव ने कहा कि कृषकों तक फसल बीमा योजना की जानकारी पहुँचने से वह योजना का लाभ आसानी से लें सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना से क्या फायदें होंगे और कृषक गण इससे कैसे लाभन्वित हो सकते हैं, यह पूरी जानकारी रथ के माध्यम से जिले के किसानों को दी जायेगी। इस दौरान क्षेत्रिय विधायक जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर श्रीमती आर उमा महेश्वरी, जन-प्रतिनिधिगण, राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें