Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: नरसिंहपुर ,बगासपुर एवं श्रीनगर में कलेक्टर द्वारा गौशाला का निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Oct 30, 2021

नरसिंहपुर | कलेक्टर रोहित सिंह ने गोटेगांव तहसील के अंतर्गत बगासपुर एवं श्रीनगर में गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थायें देखी और आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने गौशालाओं में निरीक्षण करने के निर्देश पशु चिकित्सक के लिए दिये। श्री सिंह ने मवेशियों की टैगिंग कराने की हिदायत भी दी। उन्होंने गौशालाओं एवं ग्राम पंचायतों में विजिट पंजी रखने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि गौशालाओं में दाना, पानी, चारा- भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहना चाहिये।

बगासपुर

         कलेक्टर ने बगासपुर में गौशाला के निरीक्षण के दौरान मवेशियों, चारा- पानी आदि की जानकारी ली। कलेक्टर को बताया गया कि गौशाला का संचालन एवं देखरेख ग्राम पंचायत द्वारा की जाती है। यहां अभी चारागाह नहीं बना है। कलेक्टर ने एसडीएम को चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। यहां मौजूद कृषकों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कृषक भूसा एवं चारे की उपलब्धता गौशालाओं में करवायें। साथ ही गौशाला में फेंसिंग कराने के लिए भी आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मवेशियों की खुराक के लिए ज्वार का उपयोग भी किया जा सकता है। इसमें भी ज्वार उपजाने वाले कृषक गौशालाओं के लिए चारा उपलब्ध करायें।

श्रीनगर

         निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को बताया गया कि श्रीनगर की गौशाला में 228 मवेशी हैं। कलेक्टर ने गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गौशाला के समीप उत्खनन नहीं होने देने के लिए एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान कलेक्टर ने गौशाला की एक बीमार गाय के त्वरित समुचित उपचार कराने के निर्देश उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें को दिये।

Tags :

जरूरी खबरें