Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: नरसिंहपुर, पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद हुये पुलिस कर्मियों को याद कर विधायक,कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारी, कर्मचारियों ने सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Aditi News Team

Thu, Oct 21, 2021

नरसिहपुर। शहीदों की याद में आयोजित ‘‘पुलिस स्मृति दिवस‘‘ पर मान्नीय विधायक श्री जालम सिंह पटैल, कलेक्टर श्री रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, एवं अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा सलामी दी गई। साथ ही शहीद हुये पुलिस कर्मियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में आयोजित ‘‘पुलिस स्मृति दिवस’’ के अवसर पर पुलिस लाईन, नरसिंहपुर में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद हुये पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को सलामी दी गयी। सलामी के उपरान्त विगत एक वर्ष में कर्तव्य के दौरान शहीद हुये 377 पुलिस कर्मियों को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मान्नीय विधायक श्री जालम सिंह पटैल, कलेक्टर श्री रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, एसडीओपी नरसिंहपुर श्री कौशल सिंह, एसडीओपी तेन्दूखेडा श्रीमति मेहन्नती मरावी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री राजेश्वरी कौरव, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश बैन एवं अन्य अधिकारियों के साथ-साथ शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों द्वारा भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम के दौरान गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा भी शहीदों को याद कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें