Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: नरसिंहपुर, जिला पंचायत एवं पंचायत चुनाव हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

Aditi News Team

Thu, Oct 28, 2021

नरसिंहपुर । पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन रोहित सिंह ने जिला पंचायत नरसिंहपुर के सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये हैं।

          इस सिलसिले में जनपद नरसिंहपुर के लिए अपर कलेक्टर विकास डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को जिला स्तरीय और तहसीलदार महेन्द्र सिंह पटैल को जनपद स्तरीय सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

          इसी तरह जनपद करेली, गोटेगांव, चांवरपाठा, सांईखेड़ा एवं चीचली के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर श्री राधेश्याम बघेल को जिला स्तरीय सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। साथ ही जनपद करेली के लिए तहसीलदार श्री लालशाह जगेत, गोटेगांव के लिए तहसीलदार श्री पंकज मिश्रा, चांवरपाठा के लिए नायब तहसीलदार श्री बलवीर सिंह राजपूत, सांईखेड़ा के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल एवं चीचली के लिए तहसीलदार श्री राजेश कुमार मरावी को जनपद स्तरीय सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

पंचायत आम निर्वाचन

पंचायत चुनाव हेतु रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

नरसिंहपुर । पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री रोहित सिंह ने ग्राम पंचायत के पंच/ सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर- पंचायत की नियुक्ति की है।

         इस सिलसिले में जनपद पंचायत नरसिंहपुर के लिए तहसीलदार महेन्द्र सिंह पटैल को रिटर्निंग ऑफिसर व नायब तहसीलदार युग विजय सिंह यादव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, करेली के लिए तहसीलदार लालशाह जगेत को रिटर्निंग ऑफिसर व नायब तहसीलदार नितिन राय को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, गोटेगांव के लिए तहसीलदार पंकज मिश्रा को रिटर्निंग ऑफिसर व नायब तहसीलदार सुश्री श्वेता बम्होरे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, चांवरपाठा के लिए नायब तहसीलदार बलवीर सिंह राजपूत को रिटर्निंग ऑफिसर व वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बीएम साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सांईखेड़ा के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल को रिटर्निंग ऑफिसर व नायब तहसीलदार दिव्यांशु नामदेव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और चीचली के लिए तहसीलदार राजेश कुमार मरावी को रिटर्निंग ऑफिसर व नायब तहसीलदार निर्मल पटले को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें