Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: नरसिंहपुर,<em>पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित की गयी वाद विवाद प्रतियोगिता, साथ ही हथियारों एवं अन्य उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन कर आमजनों को दी गयी जानकारी।</em>

Aditi News Team

Fri, Oct 29, 2021

नरसिंहपुर। उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस स्मृति दिवस के दौरान विभिन्न कार्याक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम, नरसिंहपुर में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विभन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं ने भाग लिया गया। प्रतियोगिता के उपरान्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे, रक्षित निरीक्षक श्री दिनेश बैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे जिन्होने छात्र-छत्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत भी किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस के दौरान मुशरान पार्क चौराहा, नरसिंहपुर में हथियारों, लडाकू वाहन, उपकरणों, यूएसी आदि की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें हथियारों एवं अन्य उपकरणों के संबंध में आमजनों को जानकारी दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें