Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: नरसिंहपुर,जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Fri, Oct 22, 2021

नरसिंहपुर ।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक प्रधान जिला पंचायत श्री संदीप पटैल और सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे जिला जल एवं स्वच्छता मिशन संबंधी कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई।
         बैठक में जिले में 200 सामुदायिक स्वच्छता परिसर, गोबर गैस इकाई निर्माण, ग्राम स्तर पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। गांव में कचरा एकत्रीकरण के लिए वाहन क्रय करने पर विचार- विमर्श हुआ। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में 460 ग्रामों को ओडीएफ प्लस करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 की विस्तृत जानकारी बैठक में प्रस्तुत की गई। साथ ही फीडबैक देने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
         बैठक में सदस्य श्रीमती शीला देवी ठाकुर, श्री रामसनेही पाठक, श्रीमती राधा किलेदार, श्रीमती वंदना पटैल, श्री दिनेश पटैल, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री एससी अग्रवाल, जिला समन्वयक एसबीएम श्री राजेश तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, प्रबंधक एमपी एग्रो और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें