Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

वर्षा की बूंदें जब धरती पर आती हैं तो सूखी मिट्टी भीगकर नरम हो जाती है,

: नरसिंहपुर,कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सुनी लोगों की समस्यायें,जनसुनवाई में आये 158 आवेदन

Aditi News Team

Tue, Nov 30, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर कार्यालय के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 30 नवम्बर को कलेक्टर रोहित सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर ने भी लोगों की समस्यायें सुनी और आवेदन लिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 158 आवेदन आये।
 जनसुनवाई में आवेदकों ने आवेदन देकर अपनी- अपनी समस्यायें बताई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर एसडीएम श्री राजेश शाह, विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें