Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण

Aditi News Team

Tue, Nov 30, 2021

नरसिंहपुर।कलेक्टर रोहित सिंह ने जिला पंचायत कार्यालय और इस परिसर में स्थापित विभिन्न कार्यालयों व शाखाओं का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थायें देखी और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आमने- सामने चर्चा की।
   निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
   कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत के कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने सुव्यवस्थित कक्ष एवं उसमें लगे मैप की प्रशंसा की। श्री सिंह ने स्टेनो कक्ष में समुचित वेंटिलेशन और लाईटिंग की व्यवस्था कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनुपयोगी सामग्री को हटवाया जाये और श्रमदान से समुचित साफ- सफाई सुनिश्चित की जावे। दीवारों की पुताई कराई जावे। उन्होंने मत्स्य पालन विभाग की तकनीकी, स्थापना एवं लेखा शाखा, जिला पंचायत की मनरेगा शाखा, कमर्शियल काम्पलेक्स शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शाखा और अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने मनरेगा शाखा के टायलेटस में समुचित साफ- सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने कमर्शियल काम्पलेक्स शाखा में साफ- सफाई का अभाव पाये जाने पर श्रमदान से साफ- सफाई कराने पर जोर दिया।

Tags :

जरूरी खबरें