Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

श्रीमती राधा अहिरवार के नेतृत्व में 37 दिनों के धरने के विरोध में जनपद चीचली के गेट पर डाला ताला

आधी रात को घर से लापता हुआ 2 साल का मासूम, 3 घंटे बाद संदिग्ध हालत में मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

गाडरवारा में डॉ. बी.के. सुनीता दीदी ने युवाओं एवं मातृशक्ति को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में व्यापक कदम एनएच 45 पर आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए एनएचएआई की कार्यवाही

तहसील उपाध्यक्ष बने अतुल अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष बने -अरविंद अग्रवाल

: नरसिंहपुर,अवैध कारोबारों को बंद कराने एवं पत्रकार सुरक्षा को लेकर प्रभारी मंत्री को दिया ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, Dec 11, 2021

नरसिंहपुर। जिले में जारी अवैध कारोबार सट्टा जुआ अवैध शराब पर ठोस कार्यवाही हेतु एवं पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर नगर के पत्रकारों की ओर से जिले के प्रभारी मंत्री डॉ विजय शाह को ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से बीते दिनों नगर के पत्रकार ललित श्रीवास्तव पर सट्टा एवं शराब कारोबारियों द्वारा किये गए अपहरण एवं जानलेवा हमले के संबंध में भी अवगत कराया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि हमले के मुख्य आरोपी समेत 3 की गिरफ्तारी के बाद भी उसके द्वारा संचालित किये जाने वाले अवैध कारोबार सट्टा एवं अवैध शराब की बिक्री जारी है। हमले में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं,क्योंकि हमले में लगभग 12 से 15 लोग शामिल थे,साथ ही उक्त आरोपी द्वारा किये गए अवैध अतिक्रमण पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कार्यवाही किये जाने की एवं आदतन अपराधी रिक्की ठाकुर के जिलाबदर की माँग की गई। प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर प्रभावी रूप से रोक लगवाने हेतु पत्रकार संरक्षण कानून लागू करवाने हेतु भी प्रभारी मंत्री विजय शाह के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार से मांग की गई।

Tags :

जरूरी खबरें