Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: धार में जनसुनवाई के दौरान किसान और कुंभकार ने कलेक्टर के सामने खा लिया जहर

Aditi News Team

Tue, Oct 12, 2021

महिला सरपंच के पति श्याम निनामा ने पहले भी रास्ते को लेकर परेशान किया था

धार। धार जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में मंगलवार को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत तिवड़ी के एक किसान व कुंभकार ने जमीन के रास्ते के विवाद को लेकर न्याय नहीं मिलने पर कलेक्टर के सामने ही जहरीला पदार्थ पी लिया तत्काल ही उसे एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां उसका इलाज जारी है जहरीला पदार्थ पीने वाले 48 वर्षीय छोटेलाल शर्मा कि स्वजनों ने बताया कि ग्राम तिवड़ी के सरपंच के पति श्याम निनामा द्वारा छोटेलाल शर्मा को परेशान किया जा रहा था। जमीन के रास्ते को लेकर विवाद किया जा रहा था इसको लेकर तीन चार बार जनसुनवाई में पहले भी आवेदन किए जा चुके थे लेकिन कोई हल नहीं निकला। ऐसे में आज मंगलवार को भी वे जनसुनवाई में पहुंचे थे। और उन्होंने कलेक्टर के सामने ही जहर पी लिया

उनको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए हैं उन्होंने कहा कि महिला सरपंच के पति श्याम निनामा ने पहले भी रास्ते को लेकर परेशान किया था। उनके निवास की जमीन के रास्ते पर रेत डाल दी गई उसके बाद अचानक से श्याम निनामा ने अपनी पत्नी यानि वर्तमान सरपंच शारदा बाई के नाम पर 2018 का जमीन का पट्टा दिखा दिया इस तरह से बार-बार वह जमीन आदि को लेकर परेशान कर रहा था इसी से परेशान होकर उन्होंने जनसुनवाई में यह कदम उठा लिया उनका उपचार जारी है बता दें कि ग्राम तिवड़ी धार के समीपस्थ क्षेत्र का एक छोटा सा ग्राम है जनसुनवाई में इस तरह की स्थिति बनने से अफरा-तफरी हो गई, लोग आश्चर्य में पड़ गए

Tags :

जरूरी खबरें