Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: जबलपुर,पाटन, मझौली, कटंगी और भेड़ाघाट में दिसम्बर माह के अंत तक घर-घर पहुंचने लगेगा नर्मदा जल

Aditi News Team

Wed, Nov 17, 2021

कलेक्टर ने की नर्मदा जल प्रदाय योजना की प्रगति की समीक्षा

जबलपुर। नर्मदा जल प्रदाय योजना के तहत जिले के चार नगरीय निकायों भेड़ाघाट, पाटन, मझौली और कटंगी में इसी साल दिसम्बर माह के अंत तक तथा दो नगरीय निकायों सिहोरा एवं पनागर में मार्च माह के अंत तक घर-घर नर्मदा जल पहुंचने लगेगा। यह जानकारी आज शाम कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में नर्मदा जल प्रदाय योजना के तहत अभी तक हुये कार्यों की समीक्षा बैठक में दी गई।
    कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में एमपीयूडीसी के अधिकारियों को हर हाल में इस तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने की हिदायत दी है। श्री शर्मा ने इन नगरीय निकायों में योजना के तहत जलप्रदाय के लिये बनाये गये इंटेकवेल, वाटर ट्रीट प्लांट, ओव्हर हैड टैक और बिछाई गई पाइप लाइनों तथा घर-घर दिये गये नल कनेक्शनों की जानकारी भी ली।
    कलेक्टर ने बैठक में मौजूद सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करलें कि उनके निकाय के हर गली मोहल्ले में घर-घर नल कनेक्शन हो जायें। उन्होंने इस कार्य में आने वाली कठिनाईयों के निराकरण के लिये एमपीयूडीसी और नगरीय निकायों के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये।
     कलेक्टर ने बैठक में पाइप लाइन बिछाने की वजह से खराब हुई सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने की हिदायत एमपीयूडीसी के अधिकारियों को दिये। उन्होंने सिहोरा और पनागर में जल प्रदाय योजना के तहत सुरक्षा के सभी मापदण्डों को अपनाते हुये बचे कार्य शीघ्र पूरा करने की हिदायत भी दी। ताकि इस मार्च माह के अंत  तक यहां की घर-घर नर्मदा जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
    बैठक में मध्यप्रदेश अरबन डेवलपमेंट कार्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि भेड़ाघाट, पाटन, मझौली और कटंगी में नर्मदा जल प्रदाय योजना के तहत 90 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। इन नगरीय निकायों के 95 फीसदी घर में नल कनेक्शन दिये जा चुके है। चारों नगरीय निकायों में इस माह से ही घर-घर जल प्रदाय के टेस्ट शुरू भी कर दिया जायेगा। 

Tags :

जरूरी खबरें