Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

: नरसिंहपुर,गोटेगांव में कलेक्टर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Oct 30, 2021

नरसिंहपुर |कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने गोटेगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण शुक्रवार को किया। उन्होंने ओपीडी, जनरल वार्ड, दवा वितरण केन्द्र, पैथोलॉजी कक्ष, टीकाकरण केन्द्र, नेत्र परीक्षण कक्ष एवं एनआरसी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थायें देंखी। कलेक्टर ने चिकित्सा स्टाफ और मरीज के परिजनों से चर्चा की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर भोजन एवं दवाईयां मिलने और शासन की योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। श्री सिंह ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहना चाहिये।

   कलेक्टर ने एनआरसी की व्यवस्थाओं पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने एनआरसी के प्रभारी को नोटिस देने के निर्देश दिये। कलेक्टर को स्टाफ की कमी और वजन लेने वाली मशीन खराब होने के बारे में अवगत कराया गया। कलेक्टर ने नेत्र परीक्षण कराने वाले मरीजों और टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण प्रारंभ होने, समाप्त होने, उपलब्ध डोज के उपयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के वॉयल के सभी डोज का उपयोग सुनिश्चित होना चाहिये। एक भी डोज बगैर उपयोग के नहीं रहना चाहिये।

   कलेक्टर ने 10 बिस्तर वाले पोषण पुनर्वास केन्द्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों के परिजनों से चर्चा की। भोजन मिलने के बारे में पूछा। उन्होंने निर्देश दिये कि दीवारों पर पेंटिंग कराई जावे। एनआरसी में पुताई करायें और टीव्ही की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के वजन बढ़ने की लगातार मॉनीटरिंग करें। उन्होंने सीएमओ को स्वास्थ्य केन्द्र में एवं नगर में अवैध होर्डिंग हटवाने, साफ- सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Tags :

जरूरी खबरें