Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर NTPC गाडरवारा द्वारा CSR पहल के अंतर्गत सभी 7 (PAVs) के शा. विद्यालयों में

नरसिंहपुर जिले के ज़िम्मेदार संज्ञान खबरों पर नहीं ले रहे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एवं निगरानी पर उठे सवाल

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

: गाडरवारा, जिनेश जैन के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Mon, Dec 13, 2021

गाडरवारा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा द्वारा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुनीता पटेल एवं पूर्व विधायक पंडित दीनदयाल जी कार्यकारिणी अध्यक्ष अशोक काबरा जी की विशेष उपस्थिति में माननीय कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में शहर में स्थित अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए मांग की गई है ताकि वहां के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें
ज्ञापन में प्रशासन के समक्ष निम्न मांगे रखी गई:-
1. अवैध कॉलोनियां होने के कारण निवासरत लोगों को सड़क, बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की सुविधाएं नगर पालिका से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
2. अवैध कॉलोनियों में भवन निर्माण की अनुमति नहीं मिलने से नागरिक अपने प्लॉटों पर मकान निर्माण नहीं कर पा रहे हैं।
3. पेयजल आपूर्ति एवं नर्मदा जलार्धन योजना का लाभ भी नहीं मिल पाएगा।
4. वर्तमान में नगर की आबादी बढ़ने से विकास की संभावनाएं बढ़ रहीं है, जिससे कॉलोनियों को वैध किया जाना आवश्यक हो गया है।
5. कॉलोनियों को वैध कर निवासरत लोग प्रशासन को टैक्स में अदा करेंगे, जिससे शासन के राजस्व को लाभ होगा। इसके अलावा आवास योजना की तीसरी लिस्ट एवं दूसरी लिस्ट में जिन उपभोक्ताओं के नाम है उनकी किस्त डाली जाए एवं जिन गरीबों के पास पट्टे नहीं है उन्हें पट्टे दिलाए जाएं इस मौके पर सुरेंद्र पटेल मझले भैया, कांग्रेस नेता एचबी रफीक, रामगोपाल अग्रवाल, शिवकुमार नीखरा, केजी आजाद, अनिल साहू, दिग्विजय सिंह पटेल, मुकेश गुप्ता बंटू , सतीश सैनी ,श्रीमती उमा कश्यप, अवधेश रूसिया, राव सुरेंद्र सिंह, जगदीश चौरसिया, ठाकुर शरद सिंह, मुस्तान खान, उमा गुप्ता, राजीव दुबे, अभिषेक कौरव, रतनदीप जायसवाल, संदीप जैन, महमूद पहलवान, कपिल नीखरा, चंकी दीक्षित, राजदीप दुबे, अनिल कौरव, आयुष अग्रवाल, साकेत नीखरा, बबलू पटेल, नीरज मेहता, शुभम बरहैया, राजेंद्र तिवारी, धीरेंद्र सोनी, सोमनाथ कौरव, शरद साहू, राधेश्याम सराठे, आयुष जैन, रज्जन सराठे, नीलू महाराज, आशीष साहू, शिवा राजपूत, केशव यादव, हुसैन रफीक, मुईन खान, सहित कांग्रेस मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे । ज्ञापन का वाचन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत तपा ने एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिनेश जैन ने किया।

Tags :

जरूरी खबरें