Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: गाडरवारा,बीटीआई स्कूल के पूर्व छात्रो का मिलन समारोह आयोजित

Aditi News Team

Tue, Oct 19, 2021

गाडरवारा । बीते सोमवार को स्थानीय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) के वर्ष 1982 में विद्यालय की कक्षा 11 वी के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में संस्था के प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा एवं पार्षद संजय राजौरिया ने पूर्व छात्रों डॉ सुशील शर्मा,राजेश कौरव,प्रसन्न खत्री,मनोज वसा,कृपाल सिंह,नेतराज राजपूत,नारायण प्रसाद साहू,कमलेश गुप्ता, योगेंद्र मालपानी, राधारमन राय,कीर्तिराज लूनावत,रजनीश गुप्ता, अरुण चौधरी,अशोक शर्मा एवम नरेंद्र सोनी का स्वागत किया। इस अवसर पर बी टी आई के सभा कक्ष के डायस का सौन्दर्यकरण का संकल्प उपस्थित पुराने छात्रों द्वारा लिया गया । समारोह में उपस्थित सभी पूर्व छात्रों ने पुराने स्कूल के दिनों की यादें ताजा करते हुए अपने गुरुजनों को याद किया। समारोह में सभी ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक भी उपस्थित रहें ।

Tags :

जरूरी खबरें