Sunday 16th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: गाडरवारा,कन्या नवीन जनशिक्षा केंद्र में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Sun, Oct 24, 2021

गाडरवारा। शनिवार को स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कक्षा 3, 5 और 8 हेतु राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वें की तैयारियों में आ रहे विषयो से सबन्धित कठिन बिंदुओं पर चर्चा कर विषय के शिक्षको द्वारा उनका समाधान किया गया। बैठक में प्रोजेक्टर के द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र से लाइव यूट्यूब कार्यक्रम शिक्षको को दिखाया गया। बैठक में बीएसी संदीप स्थापक ने कहा की राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी अब सुबह साढ़े 10 बजे से ही शाला समाप्ति तक करने के निर्देश दिये है । अतः अब संमस्त शालायें इसी समय के अनुसार तैयारी कराएं। क्लस्टर प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने कहा की मॉक टेस्ट एवं साप्ताहिक प्रश्नों का विश्लेषण करते हुए सभी शिक्षक सीखने के प्रतिफल अनुसार पढ़ाई कराएं। बैठक में जनशिक्षक मो अपसार खान, बनवारी लाल नागवंशी सहित उपस्थित शिक्षको ने भी अपने विचार रखे। डीईओ द्वारा गठित व जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की शनिवार को साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत साईखेड़ा, बनवारी, आमगांव छोटा, पलोहा बडा, बम्होरी कलां, एवं गाडरवारा के आदर्श स्कूल एवं चीचली ब्लॉक अंर्तगत चीचली, कठोतिया, तेंदूखेड़ा सहित अन्य जनशिक्षा केंद्रों पर भी जनशिक्षा केंद्र प्रभारियों, जनशिक्षको , क्लस्टर प्रभारियों की मौजूदगी में साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित की गई।

Tags :

जरूरी खबरें