Tuesday 18th of August 2026

ब्रेकिंग

परम तपस्वी श्री दादा गुरु जी महाराज एवं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल यात्रा में हुए शामिल तथा उठाई कांवड़

कल प्रातः 11 बजे बरगी बांध के गेट खोले जाएंगे,प्रारंभिक चरण में लगभग 1000 क्यूमेक(Cumec)पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा

शासकीय हाई स्कूल बिछुआ में स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल योगेश देशमुख के निर्देशन में व पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के नेतृत्व में

गाडरवारा-कौड़िया रोड पर बरिया वाले बाबा के पास हुआ हादसा, गो सेवकों ने किया चक्काजाम

: गाडरवारा,एसडीएम ने किया विद्यार्थियों से संवाद

Aditi News Team

Wed, Nov 3, 2021

गाडरवारा। बीते मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख ने साईंखेड़ा के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पहुँचकर 10 वी कक्षा के छात्र छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा की एनएएस सर्वे 2021 एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी आप सभी बेहतर ढंग से करें। कोरोनाकाल मे वेसे ही लंबे समय तक शालायें बन्द रहने से पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है। नुकसान की पूर्ति हेतु विद्यालय में अतिरिक्त कक्षायें लगाकर पढ़ाई कराई जावे। उन्होंने संवाद के दौरान विधार्थियो से प्रश्न भी पूछे। उन्होंने स्कूल में टीम आश्रय द्वारा किये जा रहे पुस्तक डोनेशन ड्राइव के लिए सहयोगी संदस्यो को धन्यवाद देते हुए छात्र छात्राओं द्वारा दान में दी गई कुछ पुस्तकें प्राप्त की । उन्होमे स्कूल में पौधारोपण भी किया।इस अवसर पर राकेश खेमरिया, टीम आश्रय के प्रियांशु खेमरिया, ओमप्रकाश खेमरिया, उदित खेमरिया, आर्यन दीक्षित, हिमांशु दीक्षित, निशांत बसेडिया, स्वपनिल राय, स्वप्निल सोनी के अलावा प्रभारी प्राचार्य धर्मेन्द्र वर्मा, हल्केवीर पटैल,मनोहर पटैल, चंद्रशेखर बसेडिया आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें