Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

आरोपी वीरेन्द्र एवं एक विधि के उल्लंघनकर्ता बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

एसडीएम को लिखित शिकायत के बावजूद जांच के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों ने लगाए लापरवाही के आरोप

कुण्डलपुर में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने कहा कि

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने ग्राम खुलरी में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सर्पों का प्रदर्शन करना,दिखाना पकड़ना,जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत अपराध है भागीरथ तिवारी

: इंदौर,व्यवस्थाओं की सतत मॉनीटरिंग कंट्रोल-रूम से करें - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Fri, Nov 12, 2021

जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन संबंधी प्रबंधों की हुई समीक्षा

इंदौर के प्रभारी गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर के रेसीडेंसी एरिया सर्किट हाउस में "जनजातीय गौरव दिवस'' महासम्मेलन संबंधी प्रबंधों की समीक्षा की। डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि आगामी 15 नवम्बर को भोपाल में आयोजित महासम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आवश्यक सुविधाएँ मुहैया करायें। बेहतर प्रबंधन के लिये कंट्रोल-रूम स्थापित कर सतत् मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट भी मौजूद थे।

डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि आसपास के जिलों के इंदौर होकर जाने वाले प्रतिभागियों के लिये बेहतर प्रबंध करें। इंदौर से बसों में जाने वाले प्रतिभागियों के लिये बस प्रभारी नियुक्त किये जायें। भोपाल के महासम्मेलन में नहीं जा सकने वाले लोगों के लिये स्थानीय स्तर पर एलईडी से सजीव प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। डॉ. मिश्रा ने कहा कि समस्त व्यवस्थाओं के बेहतर प्रबंधन और समन्वय के लिये कंट्रोल-रूम स्थापित कर मॉनीटरिंग की जाये।

बैठक में इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंदौर से 2 हजार युवा शामिल होंगे। खरगोन से 14 नवम्बर को 8 हजार युवा इंदौर पहुँचेंगे। सभी के इंदौर में ठहरने के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। इनके लिये 14 नवम्बर की रात्रि और 15 नवम्बर की सुबह भोपाल रवानगी के पूर्व भोजन और स्वल्पाहार के प्रबंध किये गये हैं। बैठक में विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री आकाश विजयवर्गीय तथा श्री महेन्द्र हार्डिया सहित वरिष्ठ जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें