Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: सलकनपुर देवी धाम पहाड़ी को फूलों की घाटी जैसा विकसित किया जाएगा-मुख्यमंत्री श्री चौहान

Aditi News Team

Fri, Sep 3, 2021

सलकनपुर । शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सलकनपुर देवी धाम पर्वत को फूलों की घाटी जैसा विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को सलकनपुर में विंध्य पर्वत पर वन विभाग द्वारा तैयार की गई सघन वन योजना की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

पहाड़ी पर गुलमोहर से दीप और अमलताश वृक्षों से स्वस्तिक की छवि उकेरी जाएगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान को सी.सी.एफ. श्री रविन्द्र सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष 1509 वृक्ष लगाने की योजना है। अब तक 1200 फूलदार, फलदार, छायादार पौधे रोपे गए हैं। उन्होंने बताया कि योजना अनुसार पहाड़ी के दो हिस्सों पर गुलमोहर से दीप और अमलताश से स्वस्तिक की छवि उकेरी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोनो क्षेत्रों का मुआयना भी किया और वन विभाग के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उनका सपना है कि देवी धाम पहाड़ी को सुनियोजित रूप से और भी हरा-भरा स्वरूप दिया जाए। साथ ही पर्यटन की गतिविधियाँ भी बढ़ाएँ।

मुख्यमंत्री के साथ सीहोर जिले के प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सत्यपर्णी का पौधा रोपा। सांसद श्री रमाकांत भार्गव सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

सलकनपुर देवी के दर्शन भी किये

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर माता के मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और खुशहाल प्रदेश के लिए प्रार्थना की।

Tags :

जरूरी खबरें