Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: नरसिंहपुर,बरहेटा वाली हंसमुख मैया की विसर्जन शोभायात्रा में दर्शन करने भक्तों का उमड़ा जनसैलाब,

Aditi News Team

Sun, Oct 17, 2021

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के ग्राम बरहटा मे बिराजी माँ अद्भुत दुर्गा प्रतिमा की हंसमुख छबि को जिसने भी देखा वह बस निहारता ही रहा गया। भक्तों के मन को मोहित व आकर्षक करने वाली दुर्गा माता की इस प्रतिमा ने बरहेटा का नाम ही नही वरन नरसिंहपुर जिले को भी पूरे देश भर में चर्चित कर दिया। हंसमुख मैया की दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा बरहटा से नरसिंहपुर नगर की बाहरी रोड से होते हुए निकली तो जगह-जगह शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान सड़कों पर जनसैलाब उमड़ आया और हर एक व्यक्ति सजीव लग रही दुर्गा प्रतिमा को देख कर मैया की भक्ति मे डूब गया । आपको ज्ञात हो कि बरहटा में स्थापित अद्भुत दुर्गा प्रतिमा का निर्माण छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सिंगौड़ी के कलाकार पवन प्रजापति द्वारा किया गया है। मुस्कुराते चेहरे के साथ सजीव लग रही दुर्गा प्रतिमा को देखकर ऐसा लगा है मानो बस अब मातारानी बोलने ही वाली है। उक्त प्रतिमा की सोशल मीडिया पर जमकर फोटो वायरल हुई और बरहटा में नवरात्रि में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

Tags :

जरूरी खबरें