Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: दमोह हटा ,सुनार नदी की शिलाओं पर हुआ अर्हंम योग,दूरस्‍थ श्रावकों ने की योग साधना

Aditi News Team

Thu, Jan 20, 2022

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्‍य मुनि श्री प्रणम्‍य सागर जी एवं मुनि श्री वीर सागर जी महाराज का मंगल विहार कुण्‍डलपुर की ओर चल रहा है। दोनों मुनिसंघ बुधवार की शाम सुनार नदी किनारे हारट ग्राम पहुंचे जहां स्‍थानीय लोगों ने नदी के प्राकृतिक जल प्रपात भदभदा की जानकारी मुनिश्री को दी तो मुनि श्री प्रणम्‍य सागर जी महाराज श्रावकों के साथ नदी के किनारे जा पहुंचे, जहां की शिलाओं और जल प्रपात को देखते ही वहां योग साधना प्रारंभ कर दी।करीब ४५ मिनिट तक वहां अर्हंम योग किया तो श्रावकों ने भी वहां की शिलाओं पर दूर दूर बैठकर योग किया। मुनिश्री के साथ दूरस्‍थ श्रावकों ने भी योग साधना की, हटा के श्रावक श्रेष्‍ठी भी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें