Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: दमोह हटा,पांव के छाले भी नहीं रोक पा रहे गुरू मिलन की ललक,नगर में पहली बार दो मुनि संघ एवं एक आर्यिका संघ मिले

Aditi News Team

Tue, Dec 21, 2021

हटा वासी सौभाग्‍यशाली है जिन्‍हे यहां साधुओ का सत्‍संग करने का सौभाग्‍य मिला रहा है।कुण्‍डलपुर आते जाते समय साधुओं के लिए यह उत्‍तम रास्‍ता है, यहां के भक्‍तजनों को भले ही कुछ समय के लिए साधु का संग मिल रहा है, जितना समय मिल रहा वह कम नहीं है, कहते है कि एक घडी आधी घडी, आधी की पुनि आधा, तुलसी संगत साधु की, काटे कोटि अपराध, साधुओं का संग व दर्शन अनंत पुण्‍य कर्म से मिलता है।यह बात श्री पार्श्‍वनाथ दिगम्‍बर जैन बडा मंदिर में मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने भक्‍तों को अपने मंगल आशीष देते हुए कही, उन्‍होने बताया कि हमारा वर्षायोग के पूर्व अगल हुआ था आज हटा में हम पुनः मिल गया। वही मुनिश्री प्रशांत सागर जी महाराज ने कहा कि पूजन मौन हो, मंदिर के अंदर घरेलू बातों का त्‍याग होना चाहिए, उन्‍होने कहा जानकारी मिली कि मुनि संघ पीछे आ रहा है तो रूक कर इंतजार किया अब दोनों संघ एक साथ कुण्‍डलपुर जी में मंगल प्रवेश करेगें। रविवार को जहां मुनिश्री प्रशांत सागर जी महाराज का ससंघ हटा में मंगल प्रवेश हुआ था वही मंगलवार को मुनिश्री विमल सागर जी महाराज का ससंघ नगर आगमन हुआ, मुनिसंघ वर्षायोग पूर्ण करके अविराम कुण्‍डलपुर की ओर बढ रहे है, जहां तापमान १० डिग्री से कम चल रहा, पांव में चुभे कांटे व पांव में पडे छाले गुरू से मिलन की ललक भी मुनिसंघ का रोक नहीं पा रही है। मुनि संघ की अगवानी रजपुरा तिराहा पर मुनि संघ व आर्यिका विज्ञानमति माता जी ने ससंघ की, वही सकल जैन समाज गाजे बाजे के साथ मुनि संघ को मंदिर जी लाये, जहां मुनिसंघ ने मंगल प्रवचन दिये एवं वही से आहारचर्या हुई, दोपहार में समायिक उपरांत मुनिसंघ का मंगल विहार कुण्‍डलपुर की ओर हो गया, बुधवार की सुबह मुनि संघ कुण्‍डलपुर में मंगल प्रवेश करेगा।

Tags :

जरूरी खबरें