Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

draft title

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

अवैध व्यापार में शामिल आरोपी की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय इंदौर से खारिज

ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत लगभग 3 करोड़ रुपये की अवैध गांजा फसल पर बड़ी कार्रवाई, 60 क्विंटल से अधिक गांजे के पौधे जब्त

देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज के जीवन और संदेश को किया नमन

: जबलपुर,गृहमंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से लिया आशीर्वाद

Aditi News Team

Sat, Sep 18, 2021

जबलपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जबलपुर में पुण्य सलिला माँ नर्मदा के तिलवाराघाट स्थित दयोदय तीर्थ पहुँचकर पावन वर्षायोग चातुर्मास कर रहे प्रख्यात दिगम्बर जैनाचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन किए और श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया।

दयोदय तीर्थ की ब्रम्हचारिणी दीदियों ने गृहमंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री चौहान को हाथकरघा से निर्मित खादी वस्त्र, चांदी का मंगल कलश और आचार्य द्वारा लिखित पुस्तकें उपहार स्वरूप प्रदान की।

इस दौरान तीर्थ परिसर में केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण एवं जलशक्ति राज्य-मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सांसद श्री राकेश सिंह और गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें